• Sat. Feb 21st, 2026

राया थाना क्षेत्र में 5 साल के बच्चे को सांप काटने से हुई मौत

ByVijay Singhal

Sep 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बिचपुरी इलाके के गांव गढ़ी परसा में एक दर्दनाक घटना घट गई। यहां खेलते समय सर्पदंश के शिकार हुए पांच वर्षीय मासूम मयंक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम गढ़ी परसा निवासी राजकुमार का इकलौता बेटा मयंक गांव के हनुमान मंदिर के पास स्थित बगीची में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तत्काल झाड़-फूंक कराने के लिए स्थानीय बायगिरो के पास ले गए। लेकिन तबीयत में सुधार न होता देख रातभर परिजन इलाज के लिए भटकते रहे। मंगलवार को हालत और बिगड़ने पर मयंक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी घटना से गमगीन हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार मूल रूप से कासगंज के निवासी हैं और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। मयंक उनका इकलौता बेटा था। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और स्वास्थ्य सेवाओं को और दुरुस्त किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं के शिकार लोगों की समय पर जान बचाई जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.