हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ संयुक्त परिस्थितियों के चलते एक किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सुरीर कस्बे के रहने वाले हाईस्कूल छात्र 17 वर्षीय कृष्णकांत पुत्र कैलाश ने सोमवार की रात अपने घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक, रात में कृष्णकांत अकेले कमरे में सो रहा था, जबकि अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। जब सुबह परिवारजन उठे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला पाया और कृष्णकांत को फांसी के फंदे पर लटका देख स्तब्ध रह गए। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी अभय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गई और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि कृष्णकांत अभी हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने कहा कि अचानक उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण परिवार को समझ नहीं आ रहा है। बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
