• Sat. Feb 21st, 2026

सोशल साइट्स पर नफरत फैलाने वालीं 25 से अधिक आईडी पर एफआईआर

ByVijay Singhal

Sep 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर कोतवाली थाने में सोमवार को हंगामा हुआ था। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घिराव करके सोशल साइट्स पर देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वालीं आईडी की सूची सौंपी। उनके विरुद्ध भी एफआईआर करके आईडी बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस पर कोतवाली थाने में ऐसी 25 से अधिक आईडी के विरुद्ध आईटी एक्ट व धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया गया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने सोमवार को कोतवाली थाने में भरतपुर गेट के नजदीक रहने वाले विनय पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसकी आईडी से पैंगबर साहब पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसी क्रम में मंगलवार को ब़ड़ी संख्या में विहिप और गोरक्षक दल के कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि पुलिस को समाज में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले ऐसे सभी तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। केवल एक समुदाय की बात नहीं है। हिंदुओं के देवी -देवताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी वाले कई मैसेज चल रहे हैं। कई आईडी से बाकायदा देवी-देवताओं के प्रति अभद्र बातें कही गई हैं। सोशल साइट्स पर ऐसी कई आईडी की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, हेमंत कुमार शर्मा ने तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने 25 से अधिक आईडी चिह्नित करके आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी आईडी को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीओ सिटी आशना चौधरी का कहना है कि एक दिन पूर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज कराया था। आज हिंदूवादी संगठनों की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.