• Sat. Feb 21st, 2026

गेस्ट हाउस में देह व्यापार पर मथुरा पुलिस को मिली कामयाबी, संचालक का साथी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे गेस्ट हाउस संचालक के पार्टनर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि चार सितंबर को सौंख रोड स्थित दीपक गेस्टहाउस पर छापेमारी की थी। पुलिस टीम ने पांच युवतियों के अलावा गेस्टहाउस संचालक दीपक कुमार निवासी रामनगर, कृष्णा नगर व विपिन उर्फ अर्जुन निवासी राधा कुंड गोवर्धन को गिरफ्तार किया था। संचालक का पार्टनर नितिन उर्फ बंशी निवासी गणेशरा थाना हाईवे फरार चल रहा था। रविवार शाम चार बजे आरोपित को छाता के राधारानी होटल से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के सौंख रोड स्थित दीपक गेस्ट हाउस का मालिक पार्टनरशिप में देह व्यापार का धंधा चलाता था। देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को कमीशन दिया जाता था। पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक के बेटे और एक दलाल को गिरफ्तार किया था। मुकदमे में मालिक और पार्टनर समेत तीन लोगों के नाम जोड़ गए थे। वहीं भरतपुर रोड पर देव गेस्ट हाउस संचालक की तलाश में हाईवे पुलिस जुटी थी। शहर में दो बड़ी कार्रवाई करके सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने देह व्यापार करने वालों की कमर तोड़ दी है। 22 अगस्त को कोतवाली के कृृष्णा नगर चौराहा के समीप ब्लासम थाई स्पा एंड सैलून और बैंक कॉलोनी स्थित हेवन स्पा सेंटर पर कार्रवाई करके दो दलाल, दो ग्राहक समेत 15 युवतियों को पकड़ा था। इसके बाद गुरुवार को हाईवे थाने के भरतपुर रोड स्थित देव रेजीडेंसी व कोतवाली के सौंख रोड कृष्णानगर स्थित दीपक गेस्ट हाउस पर कार्रवाई करके संचालक दीपक व दलाल विपिन के साथ व 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.