हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसका सबसे बड़ा असर कात्यायनी देवी मंदिर पर पड़ा है, जहां मंदिर के पीछे की दीवार तोड़ते हुए पानी ऐतिहासिक जगमोहन तक पहुंच गया है। वहीं बांकेबिहारी मंदिर में दाऊजी तिराहा भी सोमवार को जलमग्न हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले 1978 में आई भीषण बाढ़ के दौरान भी मंदिर के जगमोहन तक पानी पहुंचा था। हालांकि इसके बाद 2010 और 2023 में भी बाढ़ आई थी, मगर जलस्तर इस हद तक नहीं पहुंच पाया था। बीती रात अचानक जलस्तर में बढ़ोतरी हुई और मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया। मंदिर प्रबंधन ने बाढ़ को देखते हुए दो दिन के लिए मंदिर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
