हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकला में ऐतिहासिक घंटाघर, जो पिछले कई दशकों से अधूरा और जर्जर अवस्था में खड़ा था, अब नए स्वरूप में नजर आएगा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने हथौड़ा मारकर पुराने घंटाघर को तोड़ने की प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल समेत नगर व क्षेत्र के अनेक संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। करीब 50 साल पहले बने इस घंटाघर पर न तो कभी घड़ी लग पाई और न ही इसकी मरम्मत कराई गई। समय के साथ इसकी हालत इतनी खराब हो गई कि पिछले एक दशक से ऊपर से ईंट-पत्थर गिरने लगे थे। कई बार राहगीर घायल भी हुए, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहा। लगातार उठ रही मांग को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने विकास प्राधिकरण के माध्यम से पुराने ढांचे को हटाकर नया घंटाघर बनाने का प्रस्ताव रखा। विकास प्राधिकरण ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए लगभग एक करोड़ 70 लाख रुपए की धनराशि नए घंटाघर के निर्माण के लिए स्वीकृत की है। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यह ढांचा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, इसलिए इसे हटाना आवश्यक था। अब इसी स्थान पर आधुनिक स्वरूप का नया घंटाघर बनाया जाएगा, जो नगर की शान बनेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नया घंटाघर बनने से कोसीकला की पहचान और भी बढ़ेगी। वर्षों से अधूरा और जर्जर पड़ा यह ढांचा अब इतिहास का हिस्सा बनेगा और शहर को नई दिशा देगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
