हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में रविवार सुबह एक किसान सांप के हमले का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत पुत्र रणबीर पशुओं के लिए चारा लेने खेत जा रहे थे। बाढ़ के कारण चारों ओर पानी भरा हुआ था, इसलिए वे बंबा की पटरी से होकर गुजर रहे थे। तभी अचानक घात लगाए बैठे एक काले सांप ने उनके पैर में दो जगह डस लिया। सांप के डसते ही इंद्रजीत दर्द से तड़पते हुए बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के किसानों और परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तुरंत एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया और उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद इंद्रजीत को होश आ गया, जिससे परिवार वालों ने राहत की सांस ली। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और निगरानी में रखा गया है। गांव के लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की वजह से जहरीले जीव-जंतु खेतों और रास्तों में आ गए हैं। खेतों में पानी भरने से सांप, बिच्छू और जोक जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। किसान और मजदूर चारा या काम के लिए खेतों में जाने पर खतरे का सामना कर रहे हैं। गांववालों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जाए और सांप-बिच्छू के प्रकोप को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात में ऐसी घटनाएं होती हैं और समय पर इलाज न मिलने से कई लोगों की जान चली जाती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
