• Sun. Feb 22nd, 2026

मथुरा में ड्राइवर की आंखों में डाली मिर्ची, लूट की योजना बनाते 6 बदमाश गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सुरीर पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, नकली पिस्टल, पुलिस वर्दी और अन्य सामान बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तेहरा मीरपुर सर्विस रोड स्थित लमतोरी अंडरपास के पास से इन्हें पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में रोहित, संतोष कुमार और दीपक शामिल हैं। रोहित अम्बेडकरनगर का रहने वाला है। संतोष और दीपक बिहार के बेगूसराय के निवासी हैं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि जांच में पता चला कि रोहित पहले अंकित नाम के व्यक्ति के यहां ड्राइवर था। उसने अंकित से पैसे उधार लिए और खर्च कर दिए। जब अंकित ने पैसे मांगे तो रोहित ने नौकरी छोड़ दी। फिर उसने अपने साथियों के साथ अंकित को लूटने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक रोहित पुलिस वर्दी पहनकर नकली पिस्टल रखता था। दीपक बुर्का पहनता था, ताकि पुलिस उन्हें न रोके। रात आरोपियों ने अंकित की गाड़ी किराए पर ली। उन्होंने रास्ते में उसे बंधक बनाने की कोशिश की। मिर्च पाउडर डालकर और रस्सी से गला कसकर हत्या का प्रयास भी किया। लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग गाड़ी आ जाने से आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी पर थाना सुरीर पुलिस भी आरोपियों की तलाश कर रही थी एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस ने काफी तलाशने के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार यमुना एक्सप्रेसवे के समीप से ही कर लिया जिसमें में तीन बाल आरोपी भी शामिल है। पुलिस के अनुसार रोहित पर अयोध्या, जीआरपी और मथुरा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। संतोष, दीपक और तीनों नाबालिग पर सुरीर थाने में लूट और असलहा अधिनियम के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने सभी वयस्क आरोपियों को जेल भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.