• Sun. Feb 22nd, 2026

जलभराव प्रभावित क्षेत्र का गोवर्धन विधायक ने किया दौरा

ByVijay Singhal

Sep 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोंख में गोवर्धन के भाजपा विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ जलभराव से प्रभावित गावों का दौरा किया और किसानों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने नगला खारी, लोरिहा पट्टी, रसूलपुर, मगोर्रा, बछगांव, सौंख सहित अन्य गांवो का दौरा कर फसल नुकसान का जायजा लिया। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि भारी वर्षा के कारण मकानों को हुए नुकसान का मौके पर जाकर अवलोकन किया गया है। जलभराव प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बाढ़ व जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। जिस पर बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट कोई भी व्यक्ति अपलोड कर सकता है। सौंख चेयरमैन योगेश लंबरदार ने कहा कि कस्बा सहित कई गांवों में हालात काफी विकट हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे शांतिपूर्वक तरीके से प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर काम करें। इस दौरान प्रधान पालेंद्र सिंह, पूर्व सभासद विजय सिंह, हेमराज सिंह, ओमवीर सिंह, प्रधान दौलतराम आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.