हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में राधाष्टमी की समाप्ति के बाद अब नगर सहित जिले भर में श्रीरामलीला की धूम मचेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जगह-जगह कलाकार मंचन से पूर्व अभ्यास करने में जुटे हैं। रामलीला महोत्सव से पूर्व पूर्वाभ्यास की तैयारी चल रही है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध भरत मिलाप मेले के दौरान श्री रामलीला संस्थान के अंतर्गत नवमी को निकलने वाले मां काली मेले को लेकर मां काली के पात्र नितेश भारद्वाज समेत काले-लाल भैरव और लांगुर के पात्रों रामनगर स्थित मंदिर पर मां काली का दुग्धाभिषेक कर रिहर्सल शुरू कर दिया। मेला आचार्य मोर मुकुट शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ इसे शुरू कराया। समन्वयक हरेंद्र पाल ठाकुर, अध्यक्ष अजय मंगला, मंत्री अरुण शर्मा, संयोजक अजय गोयंका, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद थे। वहीं, तालाबशाही स्थित श्रीराम भवन में लीला निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित के निर्देशन में श्रीराम जन्म, जानकी जन्म, ताड़का वध, राम-रावण युद्ध, वाली-सुग्रीव, राम वनगमन आदि लीलाओं के मंचन के लिए स्वरूपों व पात्रों ने अभ्यास जारी है। शृंगारी प्रमुख भगवत प्रसाद, अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाविया, देशबंधु अग्रवाल, मनीष गुप्ता, मयंक प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
