• Sat. Feb 21st, 2026

मथुरा की 120 ग्राम पंचायतों में बनेंगी ज्ञानम ज्योति डिजिटल लाइब्रेरी, मिलेंगी ये सुविधाएं

ByVijay Singhal

Sep 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए ज्ञानम ज्योति डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। इसके लिए जिले में 120 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन डिजिटल लाइब्रेरी के लिए विभिन्न विषयों की 1100 से अधिक पुस्तकें चिन्हित की जा रही हैं। इन पुस्तकों की डिजिटल विषय वस्तु का अध्ययन कर छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित किए जाने का अभियान इसलिए चलाया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को संसाधनों के अभाव में उच्चस्तरीय शिक्षा से वंचित न रहना पड़े। साथ ही तकनीक का प्रयाेग कर वह पढ़ाई की जटिलताओं को आसानी से सरल कर सकें। इन डिजिटल लाइब्रेरी को ज्ञानम ज्योति का नाम दिया गया है। इस अभियान के लिए जिले में ऐसी 120 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिनमें स्थापित पंचायत सचिवालय काफी अच्छी स्थिति में हैं और कंप्यूटर इंटरनेट आदि की सुविधा से संपन्न हैं। इनके लिए लगभग 1100 पुस्तकें चिन्हित की जा रही हैं। पहले चरण में 1,08,300 रुपये की कीमत वाली 765 पुस्तकों का चिन्हांकरण किया गया। इन पुस्तकों का जिला पंचायतराज अधिकारी धनंजय जायसवाल और बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि ने इन पुस्तकों का अनुमोदन कर दिया है। इसके बाद 8775 रुपये की कीमत वाली 366 पुस्तकें भी चिन्हित की जाएंगी। इन पुस्तकों में से 80 प्रतिशत हिंदी और 20 प्रतिशत अंग्रेजी भाषा की पुस्तकें होंगी। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने बताया है कि चिन्हित की गई पुस्तकों को 30 दिन में ग्राम पंचायतों में पहुंचाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.