हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में कई गांवों के स्कूलों में पानी भर गया है। स्कूलों में जाने को रास्ता नहीं है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों में 6 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि यह आदेश जिले के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। अवकाश के दौरान किसी भी प्रकार की शैक्षणिक, सांस्कृतिक या प्रशासनिक गतिविधि आयोजित नहीं की जाएगी। सात सितंबर को रविवार है। यानी स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। अब स्कूल सोमवार को ही खुलेंगे। विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सात सितंबर को रविवार है। यानी स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। अब स्कूल सोमवार को ही खुलेंगे। विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हथिनीकुंड बांध से छोड़े गए अथाह पानी से मथुरा में बाढ़ के हालात विकराल हो रहे हैं। लगातार जलस्तर बढ़ने से खादर में गणेशधाम की कई और कॉलोनियों में शुक्रवार सुबह चार-चार फीट तक पानी भर गया, वहीं कई कॉलोनियों ऐसी हैं, जिनमें धीरे-धीरे जा रहा है। बीते दिनों हथिनीकुंड से 3.29 लाख क्यूसेक छोड़े गए पानी ने शुक्रवार से मथुरा में दस्तक देना शुरू कर दिया। इसके बाद बाढ़ के हालात और विकराल हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 166.56 मीटर से बढ़कर 166.86 मीटर दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा खतरे के निशान 166 मीटर से 86 सेमी अधिक है। सिंचाई विभाग अपर खंड एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे हथिनीकुंड से 54391 क्यूसेक और ओखला से 2.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि गोकुल बैराज से 1.24 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हथिनीकुंड से कम मात्रा में पानी छोड़ा गया है। रविवार के बाद लगातार जलस्तर घटेगा।
7455095736
