• Sun. Feb 22nd, 2026

मथुरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाए हाथ

ByVijay Singhal

Sep 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खजानी वेलफेयर सोसाइटी लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कार्य कर रही है। डीएवी इंटर कॉलेज और मोक्षधाम पर बनाए गए राहत शिविरों पर जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने में सोसाइटी जुटी है। राहत शिविरों में एसडीएम ऊषा सिंह द्वारा सोसाइटी की तरफ से पीड़ितों को भोजन वितरित किया गया। अध्यक्ष डॉ. हरिमोहन माहेश्वरी ने बताया कि सरकार अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन यदि हम सब मिलकर सहयोग करें तो राहत कार्य को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। इस दौरान सोसाइटी सदस्य शिप्रा राठी, छवि अग्रवाल, श्वेता राठी, नंद किशोर, दीपक शर्मा, राधा, आभा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.