हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला का जिला कार्यालय में शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिला प्रभारी एवं एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि पीएम माेदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा अभियान चलाएगी। 17 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जनसेवा और संवेदनशीलता से जुड़ा है। इसका उद्देश्य जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने कहा कि 21 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा नमो मैराथन, 25 को बूथ स्तर पर पौधरोपण और दो अक्तूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक मेघश्याम सिंह, चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व महापौर डॉ. मुकेश बंधु आर्य, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल, संजय शर्मा, डीएन गौतम, पन्नालाल गौतम, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, अंकुर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
