• Sun. Feb 22nd, 2026

बाढ़ से बांके बिहारी मंदिर का एक रूट बंद, परिक्रमा मार्ग में घुटनों तक पानी

ByVijay Singhal

Sep 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में छह दिन से खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना का पानी परिक्रमा मार्ग तक पहुंच गया है। गुरुवार को जलस्तर बढ़ा तो परिक्रमा मार्ग में घुटनों तक पानी हो गया। ऐसे में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले वीआईपी रूट पर आवागमन बंद कर दिया गया है। यहां बनी पार्किंग भी जलमग्न हो गई हैं। यह रूट बंद होने के बाद श्रद्धालुओं को विद्यापीठ के रास्ते से ही मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है। उधर, जलस्तर बढ़ने से पहले से श्रद्धालुओं की संख्या में भी गिरावट आई है। करीब 30 प्रतिशत तक श्रद्धालु कम हो गए हैं। अगले 24 से 48 घंटे में स्थिति और खराब हो सकती है। परिक्रमा मार्ग से न जाने की प्रशासन की अपील के बाद भी कुछ श्रद्धालु घुटनों तक भरे पानी से होकर मंदिर पहुंच रहे हैं। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में पानी भर जाने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही वर्षा और ताजेवाला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण छह दिन से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 166 मीटर से ऊपर है। गुरुवार शाम जलस्तर 166.56 मीटर दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में जलस्तर और बढ़ेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.