हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चौबिया पाड़ा में विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन ने हंगामा कर दिया। क्षेत्रीय पार्षद ने निगम के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त कराने और मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने को पत्र लिखा है। वार्ड 61 की पार्षद रचना रामकिशन पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह खुले पड़े विद्युत पैनल से न्यूटल (अर्थ) में फेस का करंट आ गया। इसके कारण घरों में लगे विद्युत उपकरणों में भी करंट दौड़ने लगा। घर के अंदर प्लग लगाने के दौरान सरवन पुरा निवासी अलका चतुर्वेदी (50) करंट की चपेट में गईं। परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने किसी तरह उन्हें अलग किया। परिजन महिला को अस्पताल लेकर जाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
परिजन ने हंगामा किया तो मौके पर पहुंचे विद्युत अधिकारियों ने किसी तरह परिजन को समझा बुझाकर शांत किया। पार्षद रचना रामकिशन पाठक ने बताया कि चौबिया पाड़ा क्षेत्र में 25 विद्युत बॉक्स खुले पड़े हैं। अंडरग्राउंड लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण बॉक्स व घरों के उपकरणों में करंट आ रहा है। उन्होंने क्षेत्र की अंडर ग्राउंड लाइन को चेक करने, विद्युत बॉक्स को बंद कराने और पॉलीथिन से ढकने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
