हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन जयंती की पत्रिका का विमोचन किया गया। अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत निकलने वाली शोभायात्रा के लिए सभी 18 राजकुमारों का चयन कर लिया गया है। मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि राजकुमारों का चयन लकी ड्रॉ द्वारा किया गया है।शोभायात्रा संयोजक गौरांग सिंघल ने कहा कि 18 राजकुमारों का चयन पूरी निष्पक्षता के साथ किया गया है। सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल, सुभाष अग्रवाल ने कहा कि सभी चयनित राजकुमार बहुत ही उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर योगेश, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, कृष्ण मुरारी, आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, अतुल शोरावाला आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
