• Sun. Feb 22nd, 2026

होली गेट चौकी के समीप तिरपाल के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान

ByVijay Singhal

Sep 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली की होली गेट चौकी के नजदीक एक तिरपाल के गोदाम में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया लिया। आग लगने के पीछे शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के कारण गोदाम में रखा डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। आग लगने से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह 11.27 बजे होलीगेट चौकी के पास ललित कैनवास स्टोर के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के लिए एक छोटी और एक बड़ी गाड़ी मौके पर भेजी गई। गाड़ी मौके पर पहुंचती इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। दुकान स्वामी जीवतराम ने बताया कि गोदाम में डेढ़ लाख रुपये का माल रखा था जो कि आग लगने के कारण जल गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में तिरपाल, मेट, पायदान आदि सामान रखा हुआ था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.