• Sun. Feb 22nd, 2026

शेरगढ़ क्षेत्र में युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग

ByVijay Singhal

Sep 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना शेरगढ़ के अंतर्गत यमुना पुल से बुधवार दोपहर एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टीमर की मदद से युवक की तलाश कराई लेकिन उसका पता न चल सका। बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव पीरपुर, शेरगढ़ निवासी युवक रोहतास (28) ने यमुना पुल शेरगढ़ से यमुना में छलांग लगा दी। इसे देख वहां होकर गुजर रहे व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने स्टीमर में गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक युवक का पता न चल सका। थाना प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ प्रदीप कुमार ने बताया रोहतास पुल से यमुना में कूद गया। इसकी सूचना के बाद उसकी तलाश कराई गयी। अभी तक पता नहीं चल सका है। युवक शादीशुदा है। व्रहस्पति बार तक युबक की बॉडी नही मिल सकी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.