हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने छात्र संगठन और छात्र प्रतिनिधियों की समस्याओं को लेकर बीएसए कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीओ सिटी को संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई प्रवीन ठाकुर ने बताया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी के कारण पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। यह विषय बहुत गंभीर है। छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी परीक्षा परिणामों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह छात्रों के लिए अतिरिक्त तनाव का कारण बनता है। पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पचौरी ने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज और पुलिस द्वारा परेशान किया जाना भाजपा सरकार में यह आम बात हो गई है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने बताया कि छात्रों में सामान्य वर्ग के छात्रों की स्कॉलरशिप भाजपा सरकार में सबसे कम आ रही है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने कहा कि महाविद्यालयों में फीस वृद्धि का मुद्दा बहुत बड़ा है। अनाम धन्य तिवारी, रमन चतुर्वेदी, पीयूष अग्रवाल, मनीष शर्मा, गौरव कश्यप, क्रांतिवीर, प्रीति चौधरी, काजल कुंतल, आकाश चौधरी, अक्षय शर्मा, राहुल यादव, पुष्पराज आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
