हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की छाता तहसील के गांव पिसावा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मेले में आए 18 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव बुखरारी कोसीकलां निवासी भूपेंद्र उर्फ गोला के रूप में हुई है। घटना यदुवंश समाज के गांवों में चल रहे रासो और मेलों के दौरान हुई। भूपेंद्र अपने दोस्तों के साथ पिसावा में मेला देखने आया था। मेले का आनंद लेने के बाद वह साथियों के साथ तालाब में नहाने गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी गई। पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। भूपेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार भूपेंद्र मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
