• Sun. Feb 22nd, 2026

राया के कटरा बाजार में अवैध खुदाई से मकानों में दरारें, टीले पर बने पुराने मकानों में खतरा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ByVijay Singhal

Sep 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कस्बा राया के कटरा बाजार रेतिया टीले पर दुकान निर्माण के लिए की जा रही खुदाई से स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई है। टीले की गहराई तक की जा रही खुदाई से ऊपर बने पुराने मकानों में दरारें आ गई हैं। प्रभावित मकान मालिक श्याम मोहन के अनुसार खुदाई के बाद से उनके मकान की दीवारों में बड़ी दरारें दिखाई देने लगी हैं। बरसात के मौसम में उनका परिवार भय में जी रहा है। स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है। श्याम मोहन ने 17 अगस्त को एसडीएम मांट को लिखित शिकायत भी की। लेकिन नगर पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। निवासियों का कहना है कि बरसात में मिट्टी खिसकने से बड़ी जन-धन हानि की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य रोकने और स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों को डर है कि कहीं यह क्षेत्र मथुरा के माया टीला जैसी घटना का शिकार न हो जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.