• Sun. Feb 22nd, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, ट्रेन की टक्कर से हुई थी मौत

ByVijay Singhal

Sep 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में भरतपुर रेलवे ट्रैक पर एक दुखद घटना सामने आई। प्रिया नगरी के पास पोल नंबर 1394/23 के समीप ट्रेन से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर गढ़ी बजाना, थाना नौहझील, मथुरा निवासी विजेंद्र सिंह (58) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर परिजनों के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में रही। पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.