• Sun. Feb 22nd, 2026

नगर निगम में तीन जोन में कुल 14 शिकायतें दर्ज, स्वास्थ्य और निर्माण की समस्याएं ज्यादा

ByVijay Singhal

Sep 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में मंगलवार को “संभव – संतुष्टि एवं समृद्धि” कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने भूतेश्वर स्थित मुख्यालय पर जनता की समस्याएं सुनीं। अपर नगर आयुक्त सी.पी. पाठक ने वृंदावन जोन और अनिल कुमार ने सिटी जोनल कार्यालय जनरलगंज में लोगों की शिकायतें सुनीं। भूतेश्वर जोन में सबसे अधिक 7 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 4 स्वास्थ्य विभाग से, 1 स्ट्रीट लाइट और 2 निर्माण से जुड़ी थीं। सिटी जोन में 4 शिकायतें आईं। इनमें 2 सफाई, 1 कुत्ता पकड़ने और 1 स्ट्रीट लाइट की थीं। वृंदावन जोन में 3 शिकायतें मिलीं। इनमें 2 निर्माण और 1 जलकल से संबंधित थी। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समय सीमा में समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान और अनुज कौशिक मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.