हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान का असर शहर में दिखाई नहीं दिया। सोमवार को अभियान का पहला दिन था। इस वजह से ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि शहर के कुछ पेट्रोल पंपों संचालकों ने नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नोटिस लगा भी दिया, लेकिन उस पर न तो पेट्रोल खरीदने वालों की नजर पड़ी और न ही पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों ने लोगों को इसकी जानकारी दी। समय सुबह 11:30 बजे:- एसबीआई रोड के सौंख अड्डा स्थित पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल का बोर्ड तो लगा मिला, लेकिन लोग बिना हेलमेट के ही पेट्रोल भरा रहे थे। इन्हें कोई रोकने अथवा टोकने वाला नहीं था। समय 11:47 बजे:- बीएसए रोड कंकाली पर स्थित पेट्रोल पंप पर तो पुलिसकर्मी ही बिना हेलमेट के पेट्रोल भराते हुए दिखाई दिए। यहां सीएम के आदेश का कोई नोटिस भी नहीं लगा था। समय 12:07 बजे:- भूतेश्वर चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ वाहन चालक तीन सवारियों के साथ बिना हेलमेट के पेट्रोल भरा रहे थे। इसके अलावा सिविल लाइन रोड पुलिस लाइन के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर भी ज्यादातर लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दिए। सिविल लाइन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आए दिलीप ने बताया कि एक साल पहले ऐसा ही अभियान चला था। तब बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलता था, लेकिन आज सभी को पेट्रोल मिल रहा है, तो मैंने भी ले लिया। वहीं एक अन्य उपभोक्ता राजेश ने बताया कि वह हेलमेट नहीं लगाए थे, लेकिन पेट्रोल मिल गया। एआरटीओ प्रथम प्रवर्तन राजेश राजपूत ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट-नो पेट्रोल के लिए निर्देशित किया जा चुका है। फिर भी अगर कोई इस पर अमल नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
