• Sun. Feb 22nd, 2026

सोंख के बाजार में बारिश का भरा पानी, आवागमन प्रभावित

ByVijay Singhal

Sep 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में बारिश से कस्बे के लुहार बाजार में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों का आवागमन बंद हो गया। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बारिश से कस्बे में भरा पानी निकल नहीं पाया है। सोमवार को भी बाजार में अधिकांश व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। पानी में से बच्चों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। लुहार बाजार में लोग घरों में रहकर बाहर पानी का नजारा देखते रहे। इस दौरान कटरा गली, पुन्ना थोक, पथवारी गली आदि स्थानों पर जलभराव के चलते 5 मार्गों का आवागमन प्रभावित रहा। राजेश अग्रवाल ने बताया जलभराव से बाजार में दुकानें बंद रहीं और आवागमन प्रभावित रहा। चेयरमैन योगेश लंबरदार ने बताया कि पानी निकासी के लिए पंप सेट चालू करा दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.