• Mon. Nov 2nd, 2026

आगरा से गोवर्धन परिक्रमा करने आये परिवार के बिछड़े पुत्र को गोवर्धन पुलिस ने परिवार को किया सुपुर्द

Byvijay.singhal1233

Jan 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में  सुबह आगरा से गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा करने परिवार के साथ आये श्रद्धालुओं का एक बालक परिक्रमा के दौरान बिछड़ गया। जिसकी परिजनों ने काफी तलास की लेकिन देर शाम तक कोई पता नही चल पाया। जिसकी जानकारी पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस दी। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से परिक्रमा मार्ग में बिछड़े बालक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्त कर दिया। श्रद्धालु सुनील अपने परिवार के साथ नववर्ष पर गिरिराज परिक्रमा करने आये थे। उनके साथ 11 वर्षीय पुत्र चिराग भी साथ आया था। जोकि परिक्रमा में भीड़ अधिक होने के कारण कही बिछड़ गया।जिसके परिजनों ने परिक्रमा मार्ग में जगह – जगह काफी तलाशने के प्रयास किया लेकिन देर शाम तक बालक चिराग का कही कोई अतापता नही चला। जिससे मायूस हो चिराग के पिता सुनील ने थाना गोवर्धन में क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। बालक के परिक्रमा मार्ग में गुम होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने टीम गठित कर गुम बालक की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान परिक्रमा मार्ग से गायब हुआ बालक चिराग रोते हुए मंदिर दानघाटी पहुच गया। जहां एक स्थानीय युवक ने रोते बालक को देख पूछताछ की जानकारी जुटाने के बाद स्थानीय लोगो ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गायब चिराग को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस दौरान चिराग के पिता सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ नववर्ष के उपलक्ष्य में श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आये थे। उसी दरमियान परिक्रमा मार्ग में भीड़ अधिक होने के कारण चिराग गुम हो गया था। जिसकी काफी तलास की लेकिन कही कोई पता नही चला जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद और गिरिराज महाराज की कृपा से बेटा चिराग सकुशल मिल गया। वही इस मामले में गोवर्धन क्षेत्राधकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि आगरा से श्रद्धालु सुनील अपने परिवार के साथ परिक्रमा करने आये थे। परिक्रमा के दौरान सुनील का पुत्र चिराग परिक्रमा मार्ग से कही गायब हो गया था। जिसे मंदिर दानघाटी से स्थानीय लोगो की मदद से बरामद कर परिजन के सुपुर्त कर दिया है ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.