• Sun. Feb 22nd, 2026

अब और सहन नहीं होता, प्रेमी ने लिखा रुला देने वाला सुसाइड नोट, दे दी जान

ByVijay Singhal

Sep 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह न होने से आहत फोटोग्राफर ने रविवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही इस कदम के लिए युवती के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट से इस बात का खुलासा हुआ है। राजस्थान के जिला डीग के लाला वली गली मैन बाजार निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनके भतीजे उदित (25) की श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास पोतरा कुंड के निकट वीके फिल्म प्रोडक्शन के नाम से फोटोग्राफी की दुकान थी। वह हर सप्ताह घर पर आता था। उन्होंने बताया कि बीते दो साल से उनके भतीजे का चौक बाजार की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी लड़की के साथ विवाह करना चाहता था। दो दिन पूर्व उसका युवती से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने उदित की पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उदित का शांतिभंग में चालान कर दिया। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो वह उदित को अपने साथ घर ले गए। युवक की मां ने उसके पड़ोसी दुकानदार चायवाले के पास फोन किया और दुकान में देखने के लिए कहा। चायवाला जैसे ही दुकान में घुसा तो उसे फंदे पर लटका हुआ उदित का शव दिख गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.