हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मेजर ध्यानचंद की स्मृति में 29 एवं 30 अगस्त को केआर डिग्री कॉलेज के मैदान में हॉकी, हैंडबॉल, वाॅलीबॉल एवं फुटबॉल के मैत्री मैच हुए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दलवीर सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में राधा कृष्ण इंटर कॉलेज, जवाहर इंटर कॉलेज, ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज छटीकरा, केआर कॉलेज, जैन चौरासी इंटर कॉलेज, केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज, टाइगर क्लब, फाइटर क्लब समेत विभिन्न क्लब एवं कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मनोज कुमार शर्मा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, शिवदत्त चतुर्वेदी, सुनील श्रीवास्तव, जयसिंह, डॉ. पदम सिंह, राकेश कुमार शर्मा, विजेंद्र कौशिक, डॉ. सोनू, डॉ. शिवकुमार मौर्य ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान राष्ट्रीय एवं खेलो इंडिया स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी सूरज चौधरी एवं तनुज कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कान्हा माखन स्कूल से नरेन्द्र सिंह, फिटनेस अंपायर से हरदेव, एलिट स्कूल से नितिन, अमरनाथ स्कूल से देवेश, ज्ञानदीप स्कूल से ज्ञानेन्द्र , हॉकी कोच राहुल, टेनिस खिलाड़ी नेहा, कान्हा माखन स्कूल बाद से लोकेश शर्मा, निवेदिता विद्या मंदिर स्कूल से संदीप आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
