हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील क्षेत्र के गांव मझोई में मां शेरावाली मंदिर और गोहरी में पांच बजे एक मकान पर बिजली गिरी गई। दोनों जगह नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। गांव गोहरी में मकान पर बिजली गिरने से बिजली उपकरण फ्रिज, इनवर्टर में नुकसान हुआ है। मकान के अंदर लगी टाइल क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं। मकान स्वामी प्रीतम सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित बरामदे में सो रहे थे। पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं गांव मझोई में बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद में नुकसान पहुंचा है। मंदिर के अंदर तथा बाहर गुंबद की दीवार फट गई। शेरगढ़ निवासी कपिल प्रताप गुर्जर ने बताया कि बिजली इतनी तेज चमकी की मंदिर की पूरी दीवार दो फाड़ हो गई। घटना के समय मंदिर में पुजारी मौजूद थे, जो सुरक्षित हैं। घटना को देखकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
