हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में राधा जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर पूरा बरसाना भक्ति की धारा में डूब गया। रातभर चले भजन-कीर्तनों ने नगर को राधारानी के प्राकट्य की अनुभूति से सराबोर कर दिया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने राधे-राधे की गूंज में शामिल होकर जन्मोत्सव की तैयारियों को आध्यात्मिक रूप प्रदान किया। कस्बे के श्रीजी मंदिर, प्रमुख आश्रमों और गलियों में भजन संध्याओं का आयोजन हुआ। मृदंग की थाप और झांझ की झंकार पर जब राधा नाम के भजन गूंजे, तो भक्तजन झूम उठे। हर ओर जयघोष और भक्ति नृत्य से माहौल दिव्यता से भर गया। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आईं भजन मंडलियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से भक्ति रस का रंग गाढ़ा कर दिया। हर गीत और सुर ने राधारानी की उपस्थिति का आभास कराया। जन्म की बेला का स्वागत पूरे कस्बे में जगह-जगह हुई भजन संध्याओं ने जन्मोत्सव की राह को और भी मंगलमय बना दिया। रातभर चली भक्ति की इस धारा ने श्रद्धालुओं के हृदय में राधा जन्म की प्रतीक्षा को गहन कर दिया। राधा जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बरसाना में भक्तों का विशाल जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। नगर इस समय आस्था और उल्लास के अनुपम संगम में डूबा हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
