हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संगीत शिरोमणि परम संत स्वामी श्री हरिदास महाराज के 545 वें आविर्भाव महोत्सव के छठे दिन शनिवार को प्रातः बेला में श्रद्धा और उल्लास के साथ स्वामी जी का रत्नों से महाभिषेक किया गया। स्वामी श्री हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव महाराज की अध्यक्षता में केली माल के सूरत समर रस ग्रंथ का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष बड़े दिनेश जी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वामी जी द्वारा रचित ग्रंथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इन ग्रंथ में भगवान के रस का भंडार है। इस अवसर पर विद्वत संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसमें ब्रज के संतों ने अपनी वाणी द्वारा स्वामी हरिदास जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महंत मोहनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि स्वामी हरिदास जी महाराज का अविर्भाव महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती, चर्तु: संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद के अध्यक्ष सनत कुमार दास, महामंडलेश्वर हेमकांत शरण देव महाराज, जगद्गुरु घमंड देवाचार्य महाराज, महंत प्रिया शरण महाराज, आचार्य ज्ञानेश गौड़, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, रसिक संत बाबा श्याम दास मौजूद रहे। स्वामी जी का यह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, और यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
