हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया कस्बा और देहात क्षेत्र में निराश्रित के साथ ही पालतू कुत्ते भी खुंखार होते जा रहे हैं। वह कब किस पर हमला कर दें कहा नहीं जा सकता है। इनके काटने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को भी ऐसी ही घटना हुई, जब खेत पर आ रहे एक किसान पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। उसके चेहरे, गर्दन और कान पर कई जगह काट लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बमुश्किल कुत्ते से छुड़ाया। परिजन घायल को सीएचसी ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला थाना राया क्षेत्र के गांव भूड़ासानी का है। यहां एक पालतू कुत्ते ने खेत पर जा रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया। गांव निवासी मान सिंह (55 वर्ष) खेत पर शौच करने जा रहे थे। जैसे ही वह घर से बाहर गली में निकले तभी पड़ोसी युवक के पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके चेहरे, गर्दन और कान पर कई जगह बुरी तरह से काट लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह से कुत्ते को अलग किया। परिजन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मथुरा रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया पड़ोसी युवक ने देसी कुत्ते को बचपन से खिलाया-पिलाया और खिलाया, इससे वह उनसे हिलमिल गया और पालतू हो गया। मामले में अभी तक परिजन ने कोई तहरीर थाना राया में नहीं दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
