हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा श्री बाबूलाल महाविद्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें 500 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर पंजीकरण कराया। इसमें 157 हुनरबंद बेरोजगार युवाओं के हाथ रोजगार लगा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सुगंधा जैन ने बताया कि रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं के चेहरों पर आज मुस्कान देखने को मिली। मेले में आई विभिन्न निजी कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों ने अलग-अलग पदों पर युवाओं का चयन किया। 500 से अधिक की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया, जिसमें से योग्य 157 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि इस मेले में तकनीकी, गैर-तकनीकी और प्रबंधकीय पदों के लिए भर्ती की गई। सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए इस तरह के मेले समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इससे पहले मेले का शुभारंभ मां शारदे के चित्रपट के समक्ष श्रीबाबूलाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक नंदकिशोर शर्मा व जिला सेवा योजना अधिकारी ने दीप जलाकर किया। प्राचार्य लीविस कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मेले में 13 कंपनियां आईं। डॉ. योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ. राजकपूर वर्मा, डॉ. लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ. धीरज कौशिक, डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. रेखा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
