• Sun. Feb 22nd, 2026

राधाष्टमी पर वृंदावन से बरसाना चलेंगी 40 बसें

ByVijay Singhal

Aug 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब राधारानी के जन्मोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। राधाष्टमी बरसाना में मनाने के लिए कई शहरों से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इन श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम ने मथुरा से 107 तो वृंदावन से 40 बसें लगाई हैं। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि राधाष्टमी पर श्रद्धालु मथुरा आने के बाद बसों से बरसाना पहुंचते हैं। परिवहन निगम ने राधाष्टमी की तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि वृंदावन से बरसाना के लिए 40 बसें चलाई जाएंगी। वृंदावन के सभी चालक-परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे डिपो से भी बसें मंगाई गई हैं। इसके अलावा अधिकारी भी लगातार बस संचालन पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि वृंदावन से ई-बस के संचालन की भी व्यवस्था की गई है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि राधाष्टमी के लिए सभी तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.