• Mon. Feb 23rd, 2026

नियुक्ति पत्र पाकर खिले मुख्य सेविकाओं को चेहरे

ByVijay Singhal

Aug 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति हुईं महिलाओं को  कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर उनके चेहरे खिल गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी भर्तियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुई हैं। योग्य लोगों को नौकरियां मिल रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि विभाग में 20 वर्ष के बाद मुख्य सेविका पद पर भर्ती हुई है। इस पद पर केवल महिला अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाता है।। सभी 16 अभ्यर्थियों को कड़ी मेहनत के आधार पर चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब ऑनलाइन तैनाती के लिए जिले का विकल्प दिया जाएगा। चयनित मुख्य सेविकाओं ने कहा कि वह पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करेंगी। प्रमाण पत्र कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने प्रदान किए। एक मुख्य सेविका अनुपस्थित रहीं। इससे पूर्व सीडीओ मनीष मीना ने अतिथियों का स्वागत किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी अशोक सिंह, योगेन्द्र सिंह, यतींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.