• Mon. Feb 23rd, 2026

बरसाना पुलिस ने बनाया सुरक्षा का खास प्लान, 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

ByVijay Singhal

Aug 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वैसे तो मथुरा जनपद सहित आसपास के जनपदों से भी पुलिस फोर्स आता है, लेकिन बरसाना पुलिस पूर्व में थाना प्रभारी निरीक्षक तथा कस्बा इंचार्ज रहे एसआई को राधाष्टमी मेला में डयूटी हेतु बुलाना चाहती है। स्थानीय पुलिस की माने तो उक्त लोगों को मेला कराने का पुराना अनुभव रहा है। 31 अगस्त को बरसाना में राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें भाग लेने के लिए देश विदेश से लाखों श्रद्धालु 29 अगस्त की रात्रि से आना शुरू कर देंगे। इस बार राधाष्टमी महोत्सव में पुलिस प्रशासन को पहले से ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। शनिवार रविवार के चलते पुलिस प्रशासन का अनुमान है कि 15 लाख श्रद्धालु बरसाना आ सकते है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अपना ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। राधाष्टमी महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वैसे तो मथुरा जनपद सहित आसपास के जनपदों से पर्याप्त पुलिस बल आता है। लेकिन इस बार बरसाना पुलिस पूर्व में थाना प्रभारी रहे तथा एसआई की डयूटी मेला में लगवाना चाहती है। जिसके लिए एसएसपी मथुरा को सूची भेजी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि पूर्व में जो बरसाना के थाना प्रभारी रहे तथा एसआई रहे उन लोगों की सूची तैयार कर एसएसपी को पत्र लिखा जा रहा है। क्योंकि बरसाना की भौगोलिक स्थिति के बारे में उक्त लोगों को अच्छी जानकारी है। वहीं सम्बंधित थाना प्रभारियों ने बरसाना की राधाष्टमी मेला भी कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.