• Mon. Feb 23rd, 2026

गोवर्धन महाराज को सिंधी समाज ने समर्पित किया 56 भोग

ByVijay Singhal

Aug 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में  राधे-राधे की गूंज और श्रीगिरिराज धरण के जयकारों के मध्य सिंधी समाज गिरिराज की शरण में पहुंचा। समाज ने गिरिराज प्रभु को 56 भोग समर्पित किए। भक्तिभाव के साथ भजनों पर ऐसे झूमे कि अनुपम दृश्य नजर आने लगा।मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि सिंधी जनरल पंचायत द्वारा मंगलवार को आन्यौर मार्ग स्थित गिरिवर निकुंज पर 10वें 56भोग एवं अभिषेक का आयोजन किया गया। शुभारम्भ सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, महामंत्री बसंत मंगलानी, मुख्य संयोजक जीवतराम चंदानी तथा संयोजक मंडल में शामिल प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल भाईजी, जितेंद्र लालवानी, गुरमुखदास गंगवानी, सुरेश मेठवानी, भगवान दास.मगवानी, हरीश चावला, महेश घावरी, कंहैयालाल, राजेश खत्री, लक्ष्मण वाधवानी ने पूजन कर किया। माधव पंडित और शिवम पंडित द्वारा श्री गिर्राज धरण की शिला का पंचामृत से अभिषेक कराया। मनमोहक शृंगार कर श्रीगिरिराज जी की आरती की गई। लोक कलाकार सुरेश चंद बंसल और मेघश्याम ने भजन गाए। भंडारे में समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर उत्साह दिखाया। इससे पूर्व सोमवार रात सिंधी पंचायत के साथ सैकड़ों लोगों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगायी। मुख्य अतिथि आगरा से आए अखिल भारत लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी रहे। उन्होंने कहा कि सिंधी जनरल पंचायत ने छप्पन भोग के माध्यम से समाज को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। हीरालाल देवनानी, राज कोठारी, तुलसीदास गंगवानी, चंदनलाल आडवानी, किशोर इसरानी, जितेंद्र भाटिया, पीताम्बर रोहरा, झामनदास नाथानी, सुंदरखत्री, सुदामा खत्री सहित महिलाओं ने श्री गिरिराज जी की आरती की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.