हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल द्वारा संचालित चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी महोत्सव का आयोजन 12 से 14 सितंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में प्रेसवार्ता और पत्रिका का विमोचन किया गया। अग्रवाल शिक्षा मंडल के सदस्य उमाशंकर अग्रवाल ने बताया कि चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज जिले का पहला स्कूल है। यह वर्ष 1925 में स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को काफी इंतजार करना पड़ता था। यहां से पढ़कर गए विद्यार्थी आज कई देशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश कुमार माहेश्वरी ने बताया कि 12 सितंबर को हवन-यज्ञ के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। 13 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में 22 पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। यह छात्र आज कई राज्यों और देशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर किशन अग्रवाल, संचित अग्रवाल, गिरधारी शरण अग्रवाल, ओम प्रकाश मित्तल, नितिन तायल, विजय गर्ग, किशोर अग्रवाल, मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
7455095736
