हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को फरह कस्बे के पास बड़ा हादसा हो गया। पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सर्विस रोड पर गड्ढे में पहिया फंसने से अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बगल से गुजर रही कार उसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार ड्राइवर घायल हो गया। उसकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सर्विस रोड लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। सोमवार को पत्थर वर्कर लेकर आगरा जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया अचानक गड्ढे में चला गया। ट्रॉली पलटते ही उसने बगल से गुजर रही कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार स्वामी प्रमोद, निवासी गांव दौलतपुर, जो कार चला रहे थे, हादसे में घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रमोद ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सर्विस रोड की खराब स्थिति ही हादसों का कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
