• Mon. Feb 23rd, 2026

मथुरा के ओल में वोट चोरी का विरोध:कांग्रेस का मशाल जुलूस, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगा

ByVijay Singhal

Aug 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बल्देव विधानसभा क्षेत्र के ओल कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी और चुनावी धांधली के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। रविवार शाम 7 बजे मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में जुलूस ओल पुलिस चौकी से शुरू हुआ। यह डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क तक पहुंचा। सैकड़ों कार्यकर्ता, किसान, युवा और स्थानीय नागरिक मशालें लेकर सड़कों पर उतरे। जुलूस में वोट की चोरी बंद करो, लोकतंत्र बचाओ और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि मताधिकार हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में धांधली को लोकतंत्र पर हमला बताया। धनगर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार गरीब, किसान और मजदूर वर्ग की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वोट चोरी की जांच नहीं हुई तो आंदोलन बड़ा होगा। जुलूस शांतिपूर्ण रहा। आस-पास के गांवों से लोग विरोध देखने पहुंचे। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि मताधिकार की सुरक्षा जरूरी है। कांग्रेस ने वोट चोरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, दीपक दीक्षित, धीरज शर्मा, अरनव चौधरी, राशिद कुरैशी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। विश्लेषकों का मानना है कि यह विरोध मथुरा और ब्रज क्षेत्र की राजनीति को प्रभावित कर सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.