• Mon. Feb 23rd, 2026

बाकलपुर-गणेशरा मार्ग पर गड्ढों में खड़े होकर लोगों ने किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Aug 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा स्कूल के सामने से जुड़ा बाकलपुर-गणेशरा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह मार्ग आसपास के कई गांवों का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस मार्ग पर स्थित 4-5 विद्यालयों में हजारों विद्यार्थी रोजाना आते-जाते हैं। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि एक भी हिस्सा गड्ढों से मुक्त नहीं है। बारिश के मौसम में जलभराव ने समस्या को और बढ़ा दिया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क अब उपयोग के लायक नहीं रह गई है।स्थानीय लोगों ने अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क के गड्ढों में खड़े होकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन में एडवोकेट दीपक कुमार शर्मा, रमेश चंद, एडवोकेट नीरज कुमार शर्मा, एडवोकेट पुष्पेंद्र पचौरी, आर्किटेक्ट कृष्णा शर्मा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से बाकलपुर-गणेशरा मार्ग का नवीनीकरण और पुनर्निर्माण तत्काल शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.