हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में आम आदमी पार्टी ने खाद की किल्लत को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष भगत सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। आप नेताओं का कहना है कि योगी सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। किसान अपनी धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। जिलाध्यक्ष ने वितरण व्यवस्था में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी का आरोप लगाया है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। किसानों ने पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता की मांग की। पार्टी ने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें किसानों को तत्काल खाद की उपलब्धता, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, कालाबाजारी पर रोक, प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज और अन्नदाताओं को प्राथमिकता शामिल है। पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वह सरकार को निर्देश दें ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
