हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता में सोनीपत से आगरा जा रही हरियाणा रोडवेज बस में यात्रियों ने चालक और परिचालक से मारपीट की। घटना उस समय हुई जब कुछ यात्रियों ने बस को अनाधिकृत स्टॉपेज पर रोकने की मांग की। हरियाणा रोडवेज बस संख्या HR 69 GV 9034 सोनीपत से आगरा जा रही थी। कोसीकलां से कुछ यात्री बस में सवार हुए। छाता पहुंचने पर यात्रियों ने बस को एक अनाधिकृत स्थान पर रोकने को कहा। चालक-परिचालक के मना करने पर एक युवक और उसके 6 साथियों ने उन पर हमला कर दिया।चालक श्रीनिवास और परिचालक अमित इस हमले में घायल हो गए। हमलावरों ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी। बस में मौजूद 50-60 यात्री घबरा गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और बस को थाने ले गई। घायल कर्मचारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने जबरन बस रुकवाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया। यह घटना रोडवेज कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़े करती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
