हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में जच्चा-बच्चा उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। हालत यह है कि लोगों ने अपने-अपने घरों का कूड़ा भी यहीं डालना शुरू कर दिया है। बीमारों की सेवा के लिए बना यह उप स्वास्थ्य केंद्र आज खुद बीमार नजर आ रहा है और इसे भी इलाज की दरकार है। यहां जच्चा-बच्चा केंद्र का निर्माण करीब दो दशक पहले कराया गया था। उस समय यहां पर डॉक्टर और स्टाफ नर्स की नियुक्ति भी की गई थी, लेकिन आज यह जच्चा-बच्चा केंद्र अपने हालात पर खुद आंसू बहा रहा है। राधाकुंड में कोई सरकारी अस्पताल न होने के कारण छोटे-छोटे इलाज के लिए भी गरीब लोगों को गोवर्धन सीएससी या मथुरा इलाज के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। स्थानीय निवासी पप्पन मिश्रा ने बताया कि यह इमारत पेशाबघर और कूड़ा घर बनकर रह गई है। कई बार अस्पताल की हालत को लेकर स्वास्थ्य विभाग से बात की गई और स्थिति के बारे में अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। डॉ. नेहा चौधरी, प्रभारी सीएससी गोवर्धन ने कहा, जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है, उनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी है। कुछ उपकेंद्र को सुचारू किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
