• Mon. Feb 23rd, 2026

राजपुर खादर से अवैध अतिक्रमण ढहाया

ByVijay Singhal

Aug 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को राजपुर खादर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त जगप्रवेश के निर्देश पर लगातार अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है। शनिवार को अपर नगर आयुक्त सौभर सिंह और सीपी पाठक ने राजपुर खादर क्षेत्र में अभियान चलाया तो वहां उन्होंने अवैध रूप से बनी चहारदीवारी और दुकानों को ध्वस्त कर संबंधित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह क्षेत्र लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में था, जिससे न केवल सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा था, बल्कि क्षेत्र की व्यवस्था एवं स्वच्छता पर भी असर पड़ रहा था। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक गंगाराम तथा नगर निगम का प्रवर्तन दल भी मौजूद रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.