हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रेलवे जंक्शन से शुक्रवार रात एक साल की बच्ची का अपहरण हो गया है। बच्चों की मां अपने दोनों बच्चों को सोते हुए टॉयलेट करने गई थी, इसी दौरान एक युवक एक बच्ची को लेकर ट्रेन में चढ़कर फरार हो गया। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर दो आरपीएफ थाने के सामने शुक्रवार रात 10 बजे मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी पूजा अपनी दो बच्ची के साथ प्लेटफार्म पर सो रही थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे सो रहे थे महिला टॉयलेट करने के लिए जैसे ही गई तभी एक युवक एक बच्ची को लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़कर आगरा की तरफ चला गया। बच्चों की मां जैसे ही टॉयलेट से वापस आई तो उसे एक ही बच्चा लेटा हुआ मिला। उसने शोर मचाया तो स्टेशन पर काफी संख्या में यात्री एकत्रित हो गए। जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की। जिसमें एक युवक बच्चों को लेकर ट्रेन में चढ़कर ले जाते दिखाया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए है। जल्द ही युवक का पता लगाया जाएगा।
जंक्शन से अपहरण हुई बच्ची की तलाश में जीआरपी और आरपीएफ की टीम आगरा, झांसी और इज्जतनगर मंडलों में रवाना हुई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
