हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इसमें संलिप्त स्पा संचालक सहित करीब आधा दर्जन से अधिक युवतियों और कुछ यवुकों को हिरासत में लिया है। शिकायत के बाद रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर भेजे थे। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार होने की शिकायत की थी। इसमें एक का नाम ब्लूसेम थाई स्पा एंड सलूशन है। शिकायत के बाद पुलिस ने करीब इसकी छानबीन शुरू की। जिस्मफरोशी का खेल पड़कने के लिए पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर भेजे। इसी दौरान स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खेल पड़क लिया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात को दोनों स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक स्पा संचालक समेत करीब आधा दर्जन से अधिक युवतियां और कुछ लड़कों को भी हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन और स्पा सेंटरों से कुछ सामग्री भी बरामद की है। फिलहाल, पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि कोतवाली पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर कार्रवाई के दौरान कई युवतियों व युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देह व्यापार करने वालीं युवतियां चेन्नई, दिल्ली और आगरा की बताई जा रही हैं। इसमें ज्यादातर आगरा की रहने वालीं हैं। कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
