• Mon. Feb 23rd, 2026

मथुरा में खड़ी अर्टिगा कार में लगी आग:इंजन जलकर हुआ राख,

ByVijay Singhal

Aug 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खड़ी एक अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार का इंजन हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के पीछे संतोष कुमार का मकान है। वाहन स्वामी संतोष कुमार ने बताया कि वह सुबह दवा लेने अपनी कार से आगरा गए थे। दोपहर में लौटकर गाड़ी घर के पास पार्किंग में खड़ी कर दी। मगर थोड़ी देर बाद ही गाड़ी से धुंआ निकलने लगा। गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा इंजन जलने लगा। शोर सुनकर आसपास काॅलोनी के लोग भी बाहर निकल आए। लोगों ने पानी डालकर लपटों पर काबू पाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.