हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा का द्विवार्षिक चुनाव 31 अगस्त को होगा। इसके लिए चुनाव अधिकारी ने कार्यक्रम घोषित कर दिया। साथ ही दावेदारों ने मतदाताओं पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं, वहीं तीन दिन लगाए शिविर में 104 आजीवन सदस्यता ली। सरायशाही में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में चुनाव अधिकारी राहुल अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि सभा के अध्यक्ष, मंत्री पद के लिए नामांकन 22 से 23 अगस्त तक दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। प्रत्याशी की योग्यता सभा का आजीवन सदस्य तथा आयु 35 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। नाम वापसी 24 अगस्त की शाम 6 बजे तक होगी। इसी बीच आपसी सहमति से भी चुनाव कराने का प्रयास किया जाएगा। अगर ऐसा संभव न हुआ तो फिर मतदान 31 अगस्त को सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक श्री अग्रवाल सभा धर्मशाला सरायशाही में होगा। मतगणना 31 अगस्त को शाम छह बजे से प्रारंभ होगी एवं निर्वाचन परिणाम एवं प्रमाण पत्र मतगणना पूर्ण होने पर प्रदान कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी अपना एक मतदान अभिकर्ता एवं एक मतगणना अभिकर्ता नियुक्त करा सकता है। इसके लिए आवश्यक प्रपत्र निर्वाचन अधिकारी के पास जमा कराने बाद 28 अगस्त को शाम 7 बजे तक अपना आईडी कार्ड प्राप्त कर लें। इस मौके पर राहुल जैन कामियां, नीरज अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, संजय पटवारी, स्पर्श गोयल, पार्थ अग्रवाल, निष्कर्ष आदि मौजूद थे। तीन दिन में 104 लोगों ने ली आजीवन सदस्यता अग्रवाल सभा द्वारा चलाए जा रहे आजीवन सदस्यता अभियान के दौरान पिछले तीन दिन में 104 अग्रबंधुओं ने आजीवन सदस्यता हासिल की। इधर, सभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही उम्मीदवारों ने मतदाताओं से जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। कुछ दावेदार तो दो माह पूर्व से ही डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क करने में जुट गए। कुछ नए उम्मीदवारों ने मैदान में ताल ठोक दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
